बहराइच, फरवरी 10 -- बहराइच, संवाददाता। सदर विधायक अनुपमा जायसवाल ने कहा है कि बहराइच से लखनऊ आवागमन हेतु संजय सेतु, घाघरा घाट पर जब तक पैंटून पुल नहीं बन जाता है तब तक आवागमन बंद नहीं होगा। उन्होंने कहा कि आम जनमानस के बीच भ्रामकता न फैलाई जाए। इस सम्बंध में उच्च स्तर पर अधिकारियों से वार्ता हुई है। 15 जून तक काम चलेगा। विधायक ने कहा कि पीपे के पुल के निर्माण हेतु आवश्यक धनराशि के आवंटन की प्रक्रिया प्रचलित है। जैसे ही धनराशि का आवंटन किया जाएगा, तत्काल पीपी पुल का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा, जिसे पूर्ण होने में लगभग डेढ़ माह का समय लगेगा। वैकल्पिक व्यवस्था के अंतर्गत आवागमन हेतु आने और जाने के लिए पृथक-पृथक पीपे का पुल होगा। यानी दो लेन में पुल बनेगा। जिनसे दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों का सुचारु संचालन संभव होगा। हालांकि बसों एवं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.