सोनभद्र, फरवरी 5 -- घोरावल। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के पेढ़ ग्राम में गुरुवार की सुबह मगरमच्छ मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ का रेस्क्यू कर मुक्खा फाल के जलाशय में छोड़ दिया। पेढ़ गांव में गुरुवार की सुबह ग्रामीण आठ फीट लंबे मगरमच्छ देख कर हैरान हो गए। मगरमच्छ मिलने की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। उसकी फुंफकार सुनकर लोग सहम गए। किसी ग्रामीण ने मगरमच्छ मिलने की जानकारी वन विभाग को दी। वन क्षेत्राधिकारी ज्ञानेश कुमार के निर्देश पर वन दारोगा देवेंद्र कुमार, ओमप्रकाश विश्वकर्मा, अंगद, ओमप्रकाश पाल व राकेश की टीम मगरमच्छ मिलने की जानकारी प्राप्त होते ही मौके पर पहुंची। रस्सी व बांस के सहारे करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़ लिया और मुक्खा फाल क...