हजारीबाग, नवम्बर 20 -- विष्णुगढ़ प्रतिनिधि। विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत जोबर पंचायत में गुरूवार को विवाहिता का शव उसके घर से कुछ दूरी पर एक पेड़ से लटका हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसे लेकर मृतका की मां ने अपने दामाद समेत अन्य परिजनों के विरूद्ध साजिश के तहत हत्या करने का आरोप लगाते हुए विष्णुगढ़ थाना में आवेदन दिया है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी है। आवेदन में मृतका की मां बगोदर थाना क्षेत्र अंतर्गत हेसला निवासी लैलुन खातून ने कहा है कि मेरी बेटी रूख्साना खातून का निकाह 15 वर्ष पूर्व जोबर निवासी हमीद अंसारी पिता जुम्मन मियां के साथ रीति-रिवाज से हुआ था। निकाह के कुछ वर्षों तक सब कुछ ठीक-ठाक रहा। उनसे तीन बच्चे भी हुए। इसके बाद दामाद का नाजायज संबंध अपनी भाभी के साथ हो...