बलिया, दिसम्बर 19 -- नगरा (बलिया)। थाना क्षेत्र के सिसवार गांव में बुधवार की शाम सन्दिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटके मिले 23 वर्षीय युवक के शव के मामले पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर गुरुवार की रात अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बुधवार की शाम सिसवार गांव के दक्षिण तरफ खेतों में काम करने पहुंचे ग्रामीणों ने सुनसान जगह पर बागीचे में बरगद के पेड़ से किसी युवक का लटकता हुआ देखा। उसकी पहचान सिसवार गांव के ही हरिहर वर्मा के पुत्र गोविंद वर्मा के रूप में हुई थी। पीड़ित के भाई जयराम वर्मा ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि बुधवार की सुबह 9.30 बजे गोविंद खाना खाकर निकल गया। कुछ देर बाद घर आया तो उसके कपड़े पर मिट्टी लगी थी। फिर बाहर चला गया। काफी देर तक नही वापस नही आया। उसका मोबाइल भी बंद था। कुछ समय बाद खेत में बहन गई किसी का शव पेड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.