हमीरपुर, जनवरी 31 -- भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। दोपहर को बकरियों को पत्तियां लेने गया युवक पेड़ से पत्तियां काटते समय असंतुलित होकर करोड़न नाले में गिर गया। गहराई अधिक होने तथा तैरने में असमर्थ युवक की नाले में डूबकर दर्दनाक मौत हो गई। मृतक दो भाई एक बहन में दूसरे नंबर का था। पिता फैक्ट्री एरिया में किसी फैक्ट्री में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। बांकी मार्ग की कांशीराम कॉलोनी निवासी 19 वर्षीय जावेद पुत्र लतीफ खान शनिवार सुबह 11:00 बजे मां सजनियां को यह बताकर घर से निकला था कि वह बकरियों के लिए पत्तियां लाने जा रहा है। घर से वह सीधे कॉलोनी के सामने बहने वाले कड़ोरन नाले के किनारे पहुंचा और नाले के किनारे खड़े पेड़ से बांस में हंसिया बांधकर पत्तियां काटने लगा। संतुलन बिगड़ जाने से जावेद नाले में गिरकर डूबने लगा। नाले किनारे शौच करने गए युवक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.