बोकारो, फरवरी 9 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। पेड़ से दतुवन तोड़ने के दौरान एक व्यक्ति जमीन पर गिरकर गंभीररूप से घायल हो गया। यह घटना जिले के कसमार थाना क्षेत्र के बगदा गांव में रविवार को दिन के 10:00 बजे घटित हुई। परिजनों ने एक वाहन से घायल व्यक्ति को पेटरवार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया, जहां चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रिंकू कुमारी ने प्राथमिक उपचार की। इस घटना में उक्त व्यक्ति का बांया पैर दो स्थानों पर टूट गया है। जानकारी अनुसार इस घटना में गंभीररूप से घायल व्यक्ति कसमार थाना क्षेत्र के बगदा गांव निवासी प्रकाश महतो (40 वर्ष) रविवार को दिन के करीब 10 बजे मुंह धोने के लिए घर के बगल में स्थित नीम पेड़ में चढ़कर दतुवन तोड़ रहे थे, तभी अचानक नीम की डाली टूट गई और वह जमीन के नीचे गिर पड़ा, जिससे उसका बांया पैर दो स्थानों पर टू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.