बदायूं, जुलाई 27 -- जिला खादी ग्राम उद्योग अधिकारी का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिलने से हड़कंप मच गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। जिला खादी ग्राम उद्योग अधिकारी की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मामला सिविल लाइंस कोतवाली के चित्रांश नगर के पास स्थित चांदमारी का है। राजेंद्र कुमार सागर 60 वर्ष पुत्र सोनेलाल रविवार को सुबह रोजाना की तरह टहलने निकले थे, लेकिन उनका शव पेड़ से फंदे पर लटका हुआ मिला। स्थानीय लोगों ने परिवार वालों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। राजेंद्र कुमार सागर की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मामले में सिविल लाइंस इंस्पेक्टर मनोज सिंह का कहना है कि चित्रांश नगर के रहने वाले राजेंद्र कुमार सागर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.