मिर्जापुर, मार्च 21 -- मिर्जापुर, संवाददाता। देहात कोतवाली क्षेत्र के पिपरवा गांव में बुधवार की देर शाम पेड़ की डाली में फंदे पर लटकता मजदूर का शव मिला। मृत मजदूर गांव के ही एक ईंट भट्ठे पर काम करता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पिपरवा गांव निवासी 26 वर्षीय अशोक बिंद उर्फ बंशी मजदूर था। गांव स्थित एक ईंट भट्ठे पर काम करता था। देर शाम मजदूरी कर अपने घर आया और भोजन करने के बाद कमरे में चला गया। रात में जब अशोक की पत्नी ने देखा कि वह कमरे में नहीं हैं तो आस-पास तलाश करने लगी। खोजबीन करते हुए जब पत्नी ने घर के पीछे देखा तो पति अशोक पेड़ की डाली में गमछे के सहारे फंदे पर लटके हुए थे। पत्नी शोर मचाने लगी। शोर सुनकर आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने फंदे पर लटके अशोक को नीचे उतारा और आनन-फानन में उसे लेकर मंडलीय अस्प...