मिर्जापुर, मई 20 -- चुनार। कोतवाली क्षेत्र के बगहां गांव में सोमवार को पेड़ काटने को लेकर दो पक्षों में धारदार हथियार चले। हमले में गांव निवासी इंदू देवी पत्नी अरुण कुमार पांडेय गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। अरूण कुमार पाण्डेय का अशोक उपाध्याय से जमीन को लेकर कई साल से विवाद चल रहा है। सोमवार को अशोक उपाध्याय कुल्हाड़ी से विवादित भूमि पर एक पेड़ काट रहे थे। तभी मौके पर पहुंची इंदू देवी ने अशोक को मना किया। जिस पर अशोक उपाध्याय ने इंदू पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे वह जख्मी हो गईं। मौके पर पहुंचे घायल महिला के परिजनों ने उन्हें चुनार अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...