मुंगेर, अप्रैल 22 -- मुंगेर, निज संवाददाता । सदर प्रखंड के नौवागढ़ी बारिश टोला निवासी मजदूर 65 वर्षीय मो. रहमत गांव के ही राशन डीलर माखन मंडल के यहां पेड़ कटाई के दौरान दीवार के मलबा के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार मजदूर डीलर माखन मंडल के यहां पेड़ की कटाई का काम कर रहा था। पेड़ की टहनी को गिराने के लिए रस्सी से बांध कर खींच रहा था, तभी टहनी पुरानी दीवार पर गिरी जिससे दीवार ध्वस्त होकर मजदूर पर गिर गया। जिसके मलबा में दबकर मजदूर बुरी तरह घायल हो गए। मजदूर के रीढ़ की हड़डी फेफड़ा में जाकर फंस गई। बाद में डीलर ने परिजनों को इसकी सूचना दी। घायल मजदूर को आनन फानन में निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां मजदूर की गंभीर हालत देख सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। मजदूर की पत्नी मुन्नी बेगम, सहित 3 पुत्री व 2 पुत्रियां मजदूर क...