दुमका, फरवरी 10 -- काठीकुंड, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय मे संशोधित राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान अंतर्गत संचालित तीन दिवसीय पेसा मोबीलाइजर के प्रशिक्षण में जी एंड जी स्कील डेवलोपर्स प्राइवेट संस्था द्वारा भारी अनियमितता बरती जा रही। बता दे कि काठीकुंड, गोपीकांदर और शिकारीपाड़ा तीन प्रखंड के लगभग 45 प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षक मुरारी प्रसाद यादव और हरिनारायण पंडित द्वारा पेशा कानून सें सम्बंधित प्रशिक्षण देने का कार्य किया जा रहा है। प्रशिक्षण ले रहे प्रशिक्षुओं विधुत साहा, बीरबल पाल, सुमित कुमार मिर्धा, अंसार आलम, फूलखिलाती मरांडी, वाइलेट टुडू, आनंदी गोराई, शब्दर अंसारी व अन्य ने बताया कि प्रशिक्षण रविवार को प्रारम्भ हुई, लेकिन दोपहर तक कहीं कोई व्यवस्था नजर नहीं आई। वहीं दोपहर लगभग 2 बजे केवल 20 प्रशिक्षु को ट्रेनिंग कीट दिया गया। जिसमें आधे...