सराईकेला, फरवरी 16 -- राजनगर : मांझी परगना महल, कुचूंग दिशोम की ओर से गोविंदपुर स्थित मांझी परगना महल हाउस सभागार में पेसा नियमावली 2025 पर एक दिवसीय विचार गोष्ठी एवं मांझी बाबा बनाम ग्राम प्रधान विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुचूंग दिशोम देश परगना बाबा पिथो मार्डी ने की। गोष्ठी में पांचवीं अनुसूचित क्षेत्रों में नगर निगम एवं नगर पालिका से जुड़े विषयों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में सर्वसम्मति से कई अहम निर्णय लिए गए। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 244(1) के तहत पांचवीं अनुसूची क्षेत्रों में राजस्व गांव के विलेज हेड को रूढ़िजन्य परंपराओं के अनुरूप " मांझी बाबा " के रूप में संबोधित किया जाना चाहिए। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आदिवासी बहुल गांवों में पारंपरिक रूप से जहां गैर-आदिवासियों ...