घाटशिला, दिसम्बर 30 -- पोटका, संवाददाता। पारंपरिक स्वशासन ग्राम प्रधान समिति झारखंड की बैठक मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित फुटबॉल मैदान में आयोजित हुई। बैठक में सैंकड़ों की संख्या में घटवाल, पुजारी, नायक, पायक, डाकुआ, प्रधान उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष उतम सिंह ने की। इस दौरान सर्वप्रथम झारखंड सरकार द्वारा कैबिनेट बैठक में पारित पेसा कानून के निर्णय का स्वागत किया गया। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि सरकार को पेसा कानून की नियमावली शीघ्र बनाकर इसे सख्ती से लागू करने की जरूरत है। कानून लागू होने से राज्य में अनुसूचित क्षेत्र के सभी गांवों का विकास होगा। इस कानून से गांव के लोग समृद्ध होंगे। जल, जंगल व जमीन बचेगा। समिति का एक प्रतिनिधिमंडल बीडीओ अरुण कुमार मुंडा से मिला एवं पेसा कानून नियमावली को शीघ्र लागू करने की मांग से सं...