रांची, अगस्त 1 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। प्रखंड सभागार में पेसा कानून के जागरुकता को लेकर दो दिनी कार्यशाला शुक्रवार को शुरू की गई। कार्यशाला में प्रखंड प्रमुख विक्टोरिया देवी, उप प्रमुख सविता देवी, सभी पंचायत समिति सदस्य, सभी मुखिया और ग्राम प्रधान की उपस्थिति में ग्राम सभा को मजबूत करने ग्राम सभा में पारदर्शिता लाने और पेसा कानून को सशक्त करने को लेकर जानकारी दी गई। कार्यशाला ट्रेनर मुखिया सावना महली और रमापति प्रमाणिक ने हर बिंदु की जानकारी पंचायत जनप्रतिनिधियों को दी। कार्यशाला का आयोजन सरकार के पंचायती राज विभाग द्वारा पॉजिटिव नॉव्स संस्था द्वारा किया गया है। मौके पर ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष मुंडा कृष्ण कुमार, जगतपाल बड़ाइक, मुखिया विकास सिंह मुंडा, अवनी सिंह मुंडा और रूपकुमार साहू आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.