जमशेदपुर, अगस्त 9 -- जमशेदपुर। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जमशेदपुर महानगर के अध्यक्ष रमेश बास्के की अध्यक्षता में शुक्रवार को पटमदा के लावा स्थित निताई सिंह सरदार स्मृति सामुदायिक भवन में विश्व आदिवासी दिवस पर पेसा अधिनियम पर परिचर्चा आयोजित हुई। मुख्य वक्ता भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य रमेश हांसदा ने कहा कि पेसा अधिनियम 1996 से स्वशासन को मजबूती और ग्राम प्रधान को सशक्त बनाया जा सकेगा। उन्होंने राज्य सरकार से अधिनियम को मूल स्वरूप में लागू करने की मांग की। कार्यक्रम में शरद सिंह सरदार, संजय मुंडा, रखो सिंह सरदार समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...