लखनऊ, सितम्बर 19 -- सलेमपुर स्थित नाले में शुक्रवार सुबह मजदूर रामफेर (35) का शव मिला। गुरुवार रात में वह फोन पर किसी से बात करते हुए घर से निकला था। घर के सामने स्थित जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार को कोर्ट में पेशी थी। परिवार वाले हत्या कर शव नाले में फेंके जाने का आरोप लगा जांच की मांग की है। नगराम के छतौनी निवासी रामफेर मजदूरी के साथ शादी बारात में बैंड बाजा बजाता था। पत्नी मीरा के मुताबिक गुरुवार रात परिवार के लोग तेरहवीं में गए थे। पति घर पर थे। चाचा नागेश्वर घर खाना लेकर आए। इस बीच रामफेर के मोबाइल पर किसी का फोन आया। वह फोन पर बात करते हुए बाहर चले गए। देर रात तक वापस न आने पर रामफेर की खोजबीन की पर कुछ पता नहीं चला। गुरुवार सुबह घर से एक किमी दूर सलेमपुर में नाले में शव मिला। पत्नी मीरा ने पड़ोसी पर हत्या कर शव नाले में फ...