सीतापुर, फरवरी 3 -- सीतापुर, संवाददाता। जिला कारागार से पेशी पर लाया गया पॉक्सो का आरोपी मंगलवार को न्यायालय परिसर से पुलिस कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। बंदी के फरार होने से कचेहरी में हड़कंप मच गया। बंदी की अभिरक्षा में लगे पुलिस कर्मी को सस्पेंड कर उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बंदी की तलाश में पुलिस आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही है। 24 दिसंबर को भी एक बंदी बिसवां के कोंडरा गांव निवासी लवकुश मिश्रा फरार हो गया था। कोतवाली नगर के मछली मंडी निवासी रोहित उर्फ मारुति पुलिस अभिरक्षा से कोर्ट परिसर से फरार हो गया। बंदी को कोतवाली नगर इलाके से 21 जनवरी 2026 को नाबालिग लड़की को भगाने के आरोप में गिरफ्तार कर जिला जेल भेजा गया था। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज है। वह शातिर किस्म का अपराधी है, मंगलवार को उसे जिला...