लखीमपुरखीरी, अगस्त 19 -- तहसील की कोर्ट में मुकदमे की पैरवी को आए एक अधेड़ की मंगलवार दोपहर बाद तहसील परिसर में ही अचानक तबीयत बिगड़ गई। तारीख लेकर वापस जा रहा अधेड़ अफसरों के आवास के बाहर गेट के पास अचानक गिर गया। उसे खून की उल्टी हुई और वह बेसुध हो गया। सूचना पर तहसीलदार ने उसे जल्दी से सीएचसी भेजा। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तहसील क्षेत्र के कृपाकुंड निवासी 55 वर्षीय रामस्वरूप मंगलवार को जमीन संबंधी अपने मुकदमे की तारीख पर तहसील आया था। मंगलवार को शोक अवकाश के चलते एसडीएम कोर्ट बंद था। परिजनों के मुताबिक, तारीख मिलने के बाद रामस्वरूप अफसरों के आवास की तरफ होकर वापस घर जा रहा था, तभी आवासों के गेट के पास रामस्वरूप की तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह जमीन पर गिर पड़ा। उसे खून की उल्टियां होने लगीं। थोड़ी देर में उसकी मौत हो गई। इस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.