दुमका, जून 7 -- दुमका, प्रतिनिधि। झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार नहीं चाहती है कि पेशा कानून लागू हो। झारखंड की जनता जानना चाहती है की आखिर कौन शक्ति है, किसके दबाव में पेशा कानून लागू नहीं हो रहा है। उपरोक्त बातें शनिवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मीडिया कर्मियों से परिसद दुमका में कहा। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आगे कहा कि झारखंड में शाह-मात का खेल जारी है। झारखंड में जिस तरह का खेल हो रहा है लगता है कि फिर राज्य की राजनीति अस्थिरता की ओर जा रही है। कहा इसी सत्ता के खेल में पेशा कानून की सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी व विधि विभाग की सहमति मिल जाने के बाद भी लागू नहीं हो पा रही है। कहा राज्य में प्राचीन काल से जनजातीय समाज में चली आ रही ग्राम प्रधान मांझी परगना सहित जो भी रूढ़िवादी व्यवस्था है पेशा कानून लागू ह...