बांका, जुलाई 6 -- बेलहर(बांका)/ निज प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के बेलडिहा गांव में गली में पेशाव करने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें दो व्यक्ति एक पक्ष के पप्पू मंडल और दिसरे पक्ष के त्रिपुरारी मंडल जख्मी हो गए। दोनों जख्मी का इलाज बेलहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया जा रहा है। इस संबंध में दोनों पक्षों की ओर से थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया गया है। जिसमें एक पक्ष के पापी मंडल ने दूसरे पक्ष के त्रिवेणी मंडल, पवन मंडल, पारो मंडल और बोधन मंडल पर मारपीट कर जख्मी करने का आरोप लगाया है। जबकि त्रिपुरारी मंडल ने पप्पू मंडल पर मारपीट कर जख्मी करने का आरोप लगाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...