रांची, जनवरी 11 -- झारखंड में बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए रांची जिला प्रशासन ने स्कूली बच्चों के लिए बड़ा फैसला लिया है। रांची जिले में कक्षा 1 से 6 तक के सभी स्कूल 14 जनवरी तक बंद रहेंगे। वहीं कक्षा 7 से 12 तक की पढ़ाई जारी रहेगी, लेकिन इनके लिए समय में बदलाव किया गया है।इन क्लासों की जारी रहेगी पढ़ाई अधिकारियों के मुताबिक, कक्षा 7 से 12 तक की कक्षाएं सुबह 10 बजे से शुरू होंगी। यह निर्णय छात्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। प्रशासन ने बताया कि पहले जिले के स्कूलों को 8 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया गया था, जिसे बाद में 10 जनवरी तक बढ़ाया गया। अब लगातार गिरते तापमान और शीतलहर की स्थिति को देखते हुए छुट्टियों को 14 जनवरी तक आगे बढ़ा दिया गया है। यह भी पढ़ें- 11 दिन में 25 मौत, हाथियों के आतंक से कांपा झा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.