बागपत, अप्रैल 19 -- ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर हुई दुर्घटना में हरियाणा के हिसार का एक कार सवार गंभीर रूप में घायल हो गया। उपचार के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। हरियाणा के हिसार का रहने वाला 40 वर्षीय नरेंद्र कुमार गुरुवार को अपनी कार से गाजियाबाद आया था। रात में वहां से वापस लौट रहा था। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर खेकड़ा के पास वह कार रोक कर पहिए की हवा चेक करने लगा। तभी पीछे से आये तेज गति के अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मारते हुए कुचल दिया। सूचना पर पहुंची एक्सप्रेस वे सर्विस की 1033 एम्बुलेंस से उसे सोनीपत के अस्पताल में ले जाया गया। परिजन पुलिस को घटना की सूचना देते हुए घटनास्थल से कार को ले गए। कोतवाली प्रभारी कैलाश चंद का कहना है कि हादसे की सूचना मिल गई हैं। आरोपी वाहन चालक का सुराग लगाया जा रहा हैं।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.