आरा, फरवरी 8 -- सहार, संवाद सूत्र। भाकपा माले की ओर से पेरहाप पंचायत सम्मेलन की तैयारी को लेकर प्रखंड के एकवारी में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता एवं संचालन खेग्रामस प्रखंड सचिव सह पेरहाप पंचायत प्रभारी रामदत्त राम ने किया। मुख्य अतिथि तरारी प्रखंड सचिव उपेंद्र भारती और सहार प्रखंड प्रभारी रमेश सिंह ने बताया कि आगामी पेरहाप पंचायत सम्मेलन में पंचायत कमिटी के सचिव, अध्यक्ष एवं कमिटी के अन्य पदाधिकारियों का चुनाव किया जाएगा। बैठक में किसानों के विभिन्न मुद्दों को लेकर आज सोमवार को सहार प्रखंड मुख्यालय पर अखिल भारतीय किसान महासभा की ओर से आयोजित धरना-प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया गया। बैठक में दिलीप कुमार,कमता सिंह,बसावन सिंह, गोरख पासवान,भीखर पासवान, लाल बाबू सिंह, मनोज यादव, लाल कुमार सहित अन्य...