रांची, दिसम्बर 7 -- तोरपा, प्रतिनिधि। खूंटी जिले का प्रसिद्ध पेरवाघाघ जलप्रपात एक बार फिर पर्यटकों से गुलजार होने लगा है। दिसंबर माह की शुरुआत के साथ ही यहां सैलानियों का पहुंचना बढ़ गया है। तोरपा प्रखंड के सुदूरवर्ती फटका पंचायत के घने जंगलों के बीच बसे पेरवाघाघ और समीप स्थित पांडु पुडिंग की मनोरम प्राकृतिक सुंदरता लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। पहले रविवार को बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंचे और दिनभर प्राकृतिक वादियों का आनंद लेते रहे। 70-80 फीट की ऊंचाई से गिरती धारा: पेरवाघाघ जलप्रपात की 70-80 फीट की ऊंचाई से गिरती धारा और विशाल चटानों के बीच कलकल बहती नदी की सुंदरता पर्यटकों को आनंदित कर रही थी। विभिन्न जिलों-रांची, गुमला, सिमडेगा सहित खूंटी के आस-पास के इलाकों से आए सैलानियों ने झरने के आसपास घंटों समय बिताया। कई परिवार चटानो...