रांची, मई 19 -- तोरपा, प्रतिनिधि। रिम्स के इंटर्न डॉक्टर अभिषेक माइकल खलखो की रविवार को तोरपा के पेरवाघाघ फॉल में डूबने से मौत हो गयी थी। तीन अन्य डॉक्टरों को डूबने से बचा लिया गया था। इस घटना के बाद पर्यटन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तोरपा के प्रखंड विकास पदाधिकारी नवीन चंद्र झा, अंचलाधिकारी पूजा बिन्हा और पर्यटन पदाधिकारी ने सोमवार को पेरवाघाघ का दौरा किया। बीडीओ और सीओ ने ग्रामीणों और पर्यटन मित्रों के साथ बैठक कर जलप्रपात में विशेष सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की। बैठक में बीडीओ नवीन चंद्र झा ने कहा कि पेरवाघाघ के सभी खतरनाक स्थलों को चिह्नित कर दिया गया है। पर्यटकों से उन स्थानों पर नहीं जाने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि पेरवाघाघ जलप्रपात राज्य के सबसे प्रमुख पर्यटन स्थलों में एक है। इसके कारण सालों भर सैलानियों का यहां आना-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.