बांका, मई 16 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर प्रखंड क्षेत्र के लक्ष्मीपुर चिरैया पंचायत के धीमड़ा गांव में पिछले एक पखवाड़े से नल-जल योजना की टंकी से पानी नहीं आने से इस भीषण गर्मी में लोगों को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ रहा है। इससे ग्रामीणों को हो रही परेशानी से गुरुवार को उनका गुस्सा फूट पड़ा तथा आक्रोशित होकर उन्होंने गांव में प्रदर्शन किया। ग्रामीण मो रिजवान, मो अब्दुल समद, रकीबा खातुन, मो शाहजेब आदि ने बताया कि एक ओर भीषण गर्मी में लोग घरों से निकलने से परहेज कर रहे हैं तो दूसरी ओर पेयजल संकट से जूझ रहे लोगों को पानी की तलाश में चिलचिलाती धूप में इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। करीब एक पखवाड़े से गांव में यही स्थिति बनी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि नल-जल योजना की टंकी में बिजली विभाग द्वारा स्मार्ट मीटर लगाया गया है। इसका रिचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.