प्रयागराज, मई 11 -- कालिंदीपुरम में शनिवार को पेयजल संकट की चपेट में आए एक हजार परिवारों में आधे को राहत मिल गई है। आधे घरों में दूसरे दिन भी पानी का संकट बना रहा। क्षेत्र के दो बड़े नलकूप खराब हुए थे। बीती रात एक नलकूप की मरम्मत कर दी गई। दूसरे नलकूप की मरम्मत का काम देर रात तक जारी रहा। एक नलकूप की मरम्मत शनिवार देर रात की गई, लेकिन जलापूर्ति रविवार दूसरे पहर शुरू हो पाई। नलकूप सुबह पानी नहीं उठा पा रहा था। अवकाश के दिन सुबह पानी नहीं मिलने से अफरा-तफरी मची रही। शाम को एक नलकूप से लगभग पांच सौ घरों में जलापूर्ति बहाल हुई। क्षेत्र के पार्षद गुलाब सिंह पटेल ने बताया कि कालिंदीपुरम के घरों में जलापूर्ति बहाल हो गई है। नगर निगम कार्यकारिणी के पूर्व उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह के अनुसार दूसरे नलकूप की शाम तक मरम्मत नहीं होने से लगभग 500 घरों में 3...