रामगढ़, फरवरी 14 -- गोला, निज प्रतिनिधि। झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता व उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद के पहल पर झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मान मिलने का रास्ता साफ हो गया है। उन्होंने उपायुक्त, रामगढ़ को पत्र लिखकर झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मानित करने का निर्देश दिया है। मोर्चा जिला अध्यक्ष कार्तिक महथा ने पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री को पत्र सौंपकर राज्य गठन में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले चिन्हित आंदोलनकारियों को राजकीय मान-सम्मान प्रदान करने का अनुरोध किया था। जिसके बाद मंत्री ने पत्र के मूल प्रति को संलग्न कर उपायुक्त को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। पत्र में कहा गया है कि रामगढ़ जिला के चिन्हित झारखंड आंदोलनकारियों को उनके योगदान के प्रति सम्मान व आभार व्यक्त करने के उद्देश्य से राजकीय ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.