पिथौरागढ़, जून 13 -- पिथौरागढ़। मूनाकोट विकासखण्ड के धौनधूरा-कुनकटिया पेयजल लाइन के रख-रखाव को पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख खीमराज जोशी ने अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया । उन्होंने बताया इस पेयजल लाइन से धौलकाण्डा,कुनकटिया,दौबांस ग्राम पंचायत को कई वर्षों से पानी की सप्लाई की जा रही है। विगत 6 महीने पहले वहां रखे फीटर व पीटीसी को हटा दिया है। जिससे उनका रखरखाव न होने से कई परिवारों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। जोशी ने उक्त पेयजल लाइन के रख-रखाव की मांग उठाई है। जिससे क्षेत्रवासियों को पीने के पानी की समस्या से न गुजरना पड़े। इस दौरान ज्ञापन देने में देवी दत्त पाण्डेय,रमेश जोशी,अम्बा दत्त,जगदीश जोशी,हरीश जोशी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.