गढ़वा, मार्च 6 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। गढ़वा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने विधानसभा सत्र में पेयजल योजना में गड़बड़ी का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने झारखंड के सभी घरों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए जल जीवन मिशन योजना के माध्यम से हजारों करोड़ रुपए झारखंड को दिया। उसके बाद भी झारखंड की महागठबंधन की सरकार ने उस पैसे का जमकर लूट खसोट किया। उक्त वजह से झारखंड के करोड़ों लोग शुद्ध पेयजल से वंचित रह गए। उन्होंने कहा कि पेयजल विभाग ने जल जीवन मिशन के तहत केंद्र से मिले पैसे का बंदरबांट करने के लिए गलत कागजात पर संवेदकों को कार्य दिया। संवेदक को लाभ पहुंचाने के लिए कार्य आवंटित करने के बाद बीच में पुराने नियम को बदलकर नया नियम बना दिया गया। उसकी वजह से योजना धरातल पर नहीं उतर पाई। कई जगहों पर तो संवेदक के द्वारा घरों में नल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.