बागपत, जून 14 -- शहर के कई मोहल्लों में शुक्रवार की सुबह नगर पालिका की पेयजल पाइपलाइन से दूषित पानी की आपूर्ति होने लगी, जिससे लोगों का पारा चढ़ गया। उन्होंने नगर पालिका के अधिकारियों से दूषित पानी की शिकायत की। जिसके बाद जलकल विभाग की टीम जांच में जुट गई। जिला पंचायत कार्यालय के पास उसे मुख्य पाइपलाइन फटी मिली। इसी वजह से दूषित पेयजल आपूर्ति हो रही थी। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद कर्मचारियों ने पाइपलाइन को दुरूस्त किया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। शहर में हर घर जल पहुंचाने के लिए पेयजल पाइपलाइन बिछी हुई है। शुक्रवार की सुबह जैसे ही नगर पालिका प्रशासन ने पेयजल आपूर्ति शुरू कराई, तो शहर के कोर्ट रोड, देशराज मोहल्ला, ईदगाह, वार्ड 10 और वार्ड 9 समेत आधे शहर में पेयजल टंकी से दूषित जल निकलने लगा। जिससे लोगों का पारा चढ़ गया। उन्होंने तुरं...