उन्नाव, अप्रैल 13 -- उन्नाव। गर्मियों में पेयजलापूर्ति व्यवस्था को सुचारू रखने के साथ ही इससे सम्बंधित योजनाओं की निगरानी के लिए शासन ने नोडल तैनात किए है। नमामि गंगे व जलजीवन मिशन के अलावा जिले से तमाम पेयजल सम्बंधी योजनाओं की रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजेंगे। समीक्षा कर जायजा भी लेंगे। इन पर गुणवत्ता जांचने, लक्ष्य के सापेक्ष कार्य पूरा न होने पर कड़ाई करने की जिम्मेदारी भी है। गौरतलब है कि जिले के भूगर्भीय जल में फ्लोराइड और आर्सेनिक की मात्रा अत्यधिक है। शहर में इसी वजह से अमृत योजना 2018 में लानी पड़ी। कई जांच में सामने आया कि गांवों में भी पानी पीने योग्य नहीं है, कई जगह पानी की किल्लत से लोग गांव से पलायन को गर्मियों के दिनों में मजबूर हो जाते है। इसी के बाद शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए केंद्र सरकार ने जल जीवन मिशन योजना में जनपद को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.