संतकबीरनगर, जनवरी 5 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के विकास खण्ड सेमरियावां क्षेत्र के दर्जनों गांव में जल जीवन मिशन के तहत बन रही पेयजल परियोजनाएं परवान नहीं चढ़ रही है। सरकार के करोड़ों रुपए खर्च के बाद भी ग्रामीणों को पीने योग शुद्ध पानी नहीं मिल पा रहा। परियोजनाएं पूरी हों तो ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल मिले। इसे लापरवाही कहेंगे या जानबूझकर समय बिताया जा रहा है जिससे कि समय ज्यादा बीत जाने के बाद मामले दब जाएं। बार-बार शिकायत करने के बाद भी ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। जिले के कई गांव जल जनित बीमारियों से पूर्व में प्रभावित हो चुके हैं। कई गांवों में फ्लोराइड व आयरन की समस्या है। पूर्व में भी कई गांवों में परियोजनाएं लागू की गई जो परवान नहीं चढ़ पाई थीं। वहीं इंडिया मार्का-टू हैंडपंप गांव गांव लगा...