चंदौली, फरवरी 22 -- चंदौली, हिटी। शनिवार को सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें डीएम समेत एडीएम न्यायिक और उपजिलाधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनी। इस दौरान कुल 295 प्रार्थना पत्र आए। मौके पर 23 शिकायती पत्रों का निस्तारण किया गया। शेष प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए ससमय और गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण का निर्देश दिया गया। चेताया कि समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही पर कार्रवाई होगी। सकलडीहा प्रतिनिधि के अनुसार, डीएम चन्द्रमोहन गर्ग और एसपी आदित्य लाग्हें की अध्यक्षता में तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान हुआ। इसमें कुल 132 प्रार्थना पत्र आए। जिसमें मौके पर 10 शिकायतों का निस्तारण किया गया। शेष को समयावधि के अंदर निस्तारण करने का निर्देश दिया। इस दौरान हाइवे निर्माण के दौरान सकलडीहा रजवाहा स...