एटा, सितम्बर 9 -- पेमेंट लेकर लौट रहे ऑटो सवार दो लोगों से बाइकसवारों ने तमंचा के बल पर करीब ढाई लाख रुपये की नकदी लूट ली। फायर करने का भी आरोप है। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। मामले में तहरीर दी गई हैं। कोतवाली नगर के मोहल्ला संजयनगर निवासी सुनील कुमार, संजू निवासी मिश्री रिजोर एक दवाई कंपनी में काम करते है। दोनों ही मेडिकल स्टोर पर दवाई पहुंचाते है और कैश भी लेकर आते है। बताया जा रहा है कि सोमवार रात को दोनों कुरावली से रुपये लेकर ऑटो से लौट रहे थे। गांव मानपुर अंडरपास के पास पहुंचे। आरोप है कि एक बाइक पर सवार चार लुटेरे आए और तमंचा से फायर किया। जिसमें दोनों बच गए। आरोप है कि ढ़ाई रूपये लूटकर ले गए। मामले की जानकारी म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.