प्रयागराज, फरवरी 22 -- प्रयागराज। शंभूनाथ रिसर्च इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ एंड हॉस्पिटल में आयोजित प्रथम राष्ट्रीय सम्मेलन ट्रांसफॉर्मिंग नर्सिंग प्रैक्टिस थ्रू इनोवेशन, टेक्नोलॉजी और लीडरशिप का आयोजन शनिवार को हुआ। देशभर के विशेषज्ञों ने नर्सिंग शिक्षा, अनुसंधान और नेतृत्व पर विचार रखे। पेपर व पोस्टर प्रस्तुतियों में शोधार्थियों ने उत्कृष्ट कार्य प्रस्तुत किया। सम्मेलन में 620 प्रतिभागियों ने ऑफलाइन व ऑनलाइन भागीदारी की। समापन सत्र में श्रेष्ठ प्रस्तुतियों को सम्मानित कर प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। आयोजन नर्सिंग शिक्षा में नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...