हल्द्वानी, सितम्बर 24 -- लालकुआं, संवाददाता। पेपर लीक प्रकरण के विरोध में बुधवार को लालकुआं में कांग्रेस और भाकपा माले ने प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प भी हुई। कार्यकर्ताओं की संख्या अधिक होने के कारण पुलिस पुतला छीन नहीं पाई। कांग्रेस नगर अध्यक्ष भुवन पांडे और बिंदुखत्ता ब्लॉक अध्यक्ष पुष्कर दानू के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने स्टेशन तिराहे पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सरकारी भर्तियों की पारदर्शिता खत्म हो चुकी है। लगातार पेपर लीक होने से बेरोजगार युवाओं का भविष्य दांव पर लग गया है। उन्होंने मांग की कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो और बेरोजगार युवाओं को न्याय दिलाया जाए। यहां वरिष्ठ नेता हरेंद्र बोरा, राजेंद्र सिंह खनवाल, हेमवती नंदन दुर्गापाल, रविशंकर तिवारी, कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.