धनबाद, फरवरी 22 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता मैट्रिक परीक्षा में हिन्दी व विज्ञान का प्रश्नपत्र लीक होने के विरोध में शुक्रवार को अभाविप धनबाद के कार्यकर्ताओं ने जैक अध्यक्ष का पुतला फूंका। अभाविप ने पेपर लीक होने की घटना की निष्पक्ष व विस्तृत जांच की मांग की है। अभाविप झारखंड के प्रदेश सह मंत्री अंशु तिवारी ने कहा कि झारखंड अधिविध परिषद परीक्षाओं की सुचिता बरकरार रखने में असमर्थ है। जैक परीक्षा को सुचितापूर्ण तरीके से आयोजित कराने में असफल रहा। उन्होंने कहा कि पेपर लीक की बढ़ती घटनाएं राज्य के शैक्षणिक वातावरण के लिए चिंताजनक है। सरकार को विद्यार्थियों के लिए न्याय सुनिश्चित करना होगा। अभाविप इस पूरी घटना की सीबीआई जांच की मांग करती है। अभाविप इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करती है। रांची में अभाविप प्रतिनिधिम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.