नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- नई दिल्ली, (व.सं.)। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कई राज्यों में प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होने पर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने पेपर लीक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में शामिल एक छात्रा का वीडियो एक्स पर साझा कर कहा कि पेपर खुद लीक नहीं होते, बल्कि मंत्री और नेता कराते हैं। उन्होंने कहा, देश का युवा पेपर लीक कराने वाली सरकार को उखाड़ फेंके। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जहां भाजपा की सरकारें हैं, वहीं पर पेपर लीक हो रहे हैं। जो सरकार पेपर ठीक से नहीं करा सकती, वह राज्य क्या संभालेगी। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही एक छात्रा का वीडियो एक्स पर साझा कर कहा कि इसकी आंखों और आवाज में जो दर्द है, उसे सुनकर बेहद गुस्सा आता है। एक किसान की बेटी के लिए उसके पिता किसी तरह पै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.