बिजनौर, सितम्बर 16 -- बिजनौर। थाना शहर कोतवाली क्षेत्र के नगीना रोड स्थित मोहित पेपर मिल के पास सोमवार सुबह हड़कंप मच गया। एक पेड़ पर अज्ञात युवक का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला। सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस जांच कर रही है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। सोमवार को सुबह करीब साढ़े छह बजे नगीना रोड पर मोहित पेपर मिल के पास आम के पेड़ से युवक का शव लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास किए। अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है। शव के गले में फंदा लगा था। मृतक के पैर जमीन से टिके हुए थे और घुटने मुड़े हुए थे। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और साक्ष्य जुटा...