लखनऊ, सितम्बर 20 -- लखनऊ। पेपर मिल कॉलोनी स्थित भीखमपुर से मेट्रो सिटी होते हुए नवनीत राय द्वार का पुनः निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए वाहनों का आवागमन 19 सितंबर से 02 अक्तूबर तक डायवर्ट किया गया है। इस दौरान आरआर बंधा से पेपरमिल तिराहा आने वाले वाहन भीखमपुर पेपरमिल कॉलोनी से पहले तिराहे से दाएं होकर निशातगंज फ्लाईओवर से होते हुए जाएंगे। निशातगंज से आरआर बंधा जाने वाला यातायात संकल्प वाटिका सुशीला स्मृतिका होते हुए जाएगा। सुशीला स्मृतिका से पेपरमिल आने वाला यातायात सीधे निशातगंज फ्लाईओवर होकर जाएगा। सामान्य यातायात के लिए प्रदान डायवर्जन मार्ग के अतिरिक्त यदि किसी जन-सामान्य की चिकीत्सकीय अपरिहार्यता की स्थिति में वैकल्पिक मार्ग के अभाव में प्रतिबंधित मार्ग पर भी एंबुलेंस, शव वाहन, स्कूली वाहन, फायर सर्विस इत्यादि को ट्रैफिक पुलिस/स्थान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.