नई दिल्ली, फरवरी 17 -- Penny Stock: पेनी स्टॉक हजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स (Hazoor Multi Projects) के शेयरों की कीमतों में लॉन्ग टर्म में धुंआधार तेजी देखने को मिली है। इस पेनी स्टॉक ने 1 लाख के निवेश पर पोजीशनल निवेशकों को करोड़पति बना दिया है। कंपनी एक बार फिर से चर्चा में है। इस बार एनएचएआई से मिला वर्क प्रोजेक्ट है।कंपनी को मिला है 44.23 करोड़ रुपये का काम Hazoor Multi Projects को 44.23 करोड़ रुपये का काम मिला है। कंपनी को यह काम NHAI से मिला है। इस वर्क ऑर्डर के तहत कंपनी को कर्नाटक में टोल कलेक्शन करना है। कंपनी को यह काम एक साल के लिए मिला है। यह भी पढ़ें- 1 साल से संघर्ष कर रहा है स्टॉक, आज 5% की तेजी, किस बात से निवेशक हुए खुश?आज शेयरों में तेजी बीएसई में यह स्टॉक 34.61 रुपये के लेवल पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 3...