महाराजगंज, जनवरी 3 -- महराजगंज, निज संवाददाता। पंचायत इंटर कॉलेज परतावल के खेल मैदान में शुक्रवार को पीआईसी गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मैच में जम्मू कश्मीर की टीम ने पेनाल्टी शूटआउट में यूनाइटेड क्लब सिवान को हराया। राष्ट्रगान के बाद क्षेत्रीय विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने फुटबॉल पर किक मारकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने खेलों को युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास का मजबूत माध्यम बताया। उद्घाटन समारोह में सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, घुघली नगर अध्यक्ष संतोष जायसवाल, घुघली ब्लॉक प्रमुख ओमप्रकाश जायसवाल, नगर पालिका महराजगंज के पूर्व नगर अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल शामिल हुए। प्रतियोगिता का आयोजन युवा समाजसेवी अमन शांडिल्य, नगर पंचायत परतावल के चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया एवं सचिव अजय कुमार सैनी के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.