संभल, फरवरी 3 -- थाना क्षेत्र के गांव गढ़ा में मंगलवार सुबह एक युवक का शव जंगल में नीम के पेड़ से लटका मिला। ग्रामीणों ने शव देख कर परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन शव को नीचे उतारकर घर ले गए, जिससे परिवार में शोक का माहौल छा गया। गांव गढ़ा निवासी भूपेंद्र सिंह (22) पुत्र जमुना सिंह गुरुग्राम (हरियाणा) में चाट-पकौड़ी का ठेला लगाता था और लगभग 14 दिन पहले गांव लौटा था। दो दिन पूर्व वह अपनी मौसी के घर, गांव रिवाड़ा (थाना जुनावई) गया था। सोमवार शाम करीब 4 बजे वह घर लौटा और कुछ देर बाद यह कहकर निकला कि थोड़ी देर में आता हूं, लेकिन वापस नहीं लौटा। मंगलवार सुबह करीब 9 बजे ग्रामीणों ने उसका शव जंगल में पेड़ से लटका देखा। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक की मां जयवंती देवी सहित परिवार के अन्य सदस्यों का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.