फिरोजाबाद, फरवरी 8 -- थाना नारखी क्षेत्र में शनिवार रात तेज रफ्तार से आ रही बाइक असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई। बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई तथा दो साथी घायल हो गए। दोनों घायल युवकों का इलाज चल रहा है। बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी 19 वर्षीय हिमांशु पुत्र संजीव सिंह हरियाणा के झज्जर में रहकर पढ़ाई कर रहा था। वह शनिवार को अपने दो सथियों 20 वर्षीय सौरभ पुत्र गोपाल निवासी असन थाना नारखी और 20 वर्षीय मनीष पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी सुभाष नगर थाना उत्तर फिरोजाबाद के साथ बाइक पर सवार होकर कर स्टेशन रोड पर दोस्त के भाई की शादी समारोह में आया था। शादी में भाग लेने के बाद वह दोस्तो के साथ वापस लौट रहा था। उसी दौरान थाना नारखी के गांव पचवान के समीप उसकी बाइक असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई। हिमांशु उछलकर पानी से भरे गड्ढे में गिर गया। इससे उसकी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.