प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 8 -- उड़ैयाडीह। प्रयागराज के मऊआइमा से आलू लादकर आ रही पिकअप शनिवार सुबह पट्टी थाना क्षेत्र के जलालपुर के समीप असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि मऊआइमा निवासी 28 वर्षीय चालक यशवंत कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। पिकअप में साथ में बैठा मऊआइमा निवासी 25 वर्षीय राजेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे यूपी 112 के सिपाही दोनों को सीएचसी पट्टी ले गए। वहां चालक यशवंत को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि राजेश को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.