गुमला, फरवरी 6 -- गुमला। सदर थाना क्षेत्र के डूमरडीह टुकूटोली निवासी रंजीत बिलुंग की 10 वर्षीय पुत्री अनामिका बिलुंग पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे की है। स्थानीय लोगों की मदद से घायल बच्ची को तत्काल सदर अस्पताल गुमला लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया।जानकारी के अनुसार अनामिका सुबह आम तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ी थी। इसी दौरान पैर फिसलने से वह ऊंचाई से नीचे गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। फिलहाल अनामिका का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.