लखनऊ, मार्च 18 -- लखनऊ, संवाददाता। इंदिरा नगर स्थित सेक्टर 16 निवासी राजेश बाल्मीकि (46) विधायक निवास चार में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। सोमवार दोपहर राजेश बाल्मीकि घर के सामने लगे बेल के पेड़ पर चढ़कर बेलपत्र तोड रहे थे। तभी अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह पेड़ से गिर गए। उन्हें परिजनों ने गंभीर हालत में राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचाया। जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि पेड़ से गिरने की वजह से राजेश की मौत हुई है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.