मुरादाबाद, अक्टूबर 6 -- सोमवार को वन्य जंतु सुरक्षा व संरक्षा सप्ताह कार्यक्रम के तहत पर्यावरण इकोलॉजिकल उत्थान समिति द्वारा क्रिप्टन पब्लिक स्कूल में मानव वन्य जीव सह-अस्तित्व विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में राष्ट्रीय पार्क, सेंचुरी व वन्य जन्तु आधारित 20 मिनट की डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई गई। पर्यावरण इकोलॉजिकल उत्थान समिति अध्यक्ष राम सिंह बिष्ट ने बताया गया की वन्य जंतु की सुरक्षा और सुरक्षा की दृष्टि से हमारे देवी देवताओं के वाहन पशु होने लगे। देवी देवताओं के साथ-साथ उनके वाहनों की भी पूजा की जाने लगी, जो मानव व वन्य जीव सह-अस्तित्व सबसे बढ़िया उदाहरण है। इस भूमंडल पर जितना अधिकार मानव का है उतना ही जीव जंतुओं व वनस्पतियों का भी है। पूर्व बाल संरक्षण आयोग अध्यक्ष डॉक्टर विशेष गुप्ता द्वारा सभी बच्चों से पर्यावरण को नष्ट...