एटा, जून 14 -- आंगन में खड़े पेड़ पर महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। जानकारी पर पहुंचे मायकेवालों ने हत्या के बाद शव को लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार हैं। मायके पक्ष के लोगों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। कोतवाली देहात के गांव नगला प्रेमी निवासी लता (30) की शादी वर्ष 2018 में भंवरपाल निवासी नैनपुर सकीट के साथ हुई थी। आरोप है कि ससुरालीजन दहेज की मांग करने थे न देने पर आए दिन लता की पिटाई कर उत्पीड़न करते थे। आरोप है कि शुक्रवार को भी ससुरालीजनों ने पिटाई की थी। शनिवार सुबह महिला का शव पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला। जानकारी मायकेवाले पहुंचे। सूचना पर सकीट पुलिस भी पहुंच गई। शव को नीचे उतारा गया और पोस्टमार्टम गृह भेजा गया है। पोस्टमार्टम गृह पहुंचे मृतका के पिता रतन सिंह ने आरोप लगाए है कि स...